राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क 

रायबरेली: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार, ऊँचाहार विधानसभा क्षेत्र में हाल ही में हुई हत्याओं और संदिग्ध मौतों के बाद पार्टी नेताओं ने पीड़ितों के परिवारों से मुलाकात की। 8 जनवरी 2025 को ग्राम उमरन में रामखेलावन पासी की सामंती लोगों द्वारा हत्या, 3 जनवरी को ख़ून्नू पासी की अज्ञात हत्याओं और 9 जनवरी को दुखीलाल पासी की संदिग्ध मृत्यु ने क्षेत्र में तनाव उत्पन्न किया। प्रतिनिधि मंडल में सांसद आर.के. चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष सी.एल. वर्मा, विधायक श्याम सुन्दर भारती, विधायक राहुल लोधी, जिलाध्यक्ष इं. वीरेन्द्र यादव, जिला उपाध्यक्ष मुनेश्वर पासी, विधानसभा अध्यक्ष जगदेव यादव और अन्य नेताओं ने शोक संतप्त परिवारों से मिलकर न्याय दिलाने की बात की। सांसद आर.के. चौधरी ने इस क्षेत्र को “जंगलराज की राजधानी” और “गुंडाराज” बताया। पार्टी ने पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।


इस अवसर पर राजेंद्र यादव, आरपी यादव, सुरेश निर्मल, ओपी यादव, शशिकांत शर्मा, शिवमूर्ति राणा, हसीन अहमद, रज्जु ख़ान, देवराज यादव, विन्देश्वरी पासी, मदन यादव, हसनैन ख़ान, अरशद सुल्तान, रमेश मौर्या, शुभम लोहिया, रेहान काजियाना, नरेंद्र यादव, अनुराग यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *