• August 21, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क

हरदोई। त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के तहत कृषक सभागार में जिलास्तरीय कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें डीएम मंगला प्रसाद सिंह व सीडीओ सौम्या गुरूरानी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि खाद्यान्न फसलों में गेहूं और धान के बाद मक्का तीसरी महत्वपूर्ण फसल है। उन्होंने किसानों को जागरूक करते हुए कहा कि मक्का का उत्पादन बढ़ाएं। इसके लिए फसलों में रासायनिक खाद व कीटनाशक का प्रयोग कम करें। 


गौ आधारित प्राकृतिक खेती करके किसान अधिक फायदा ले सकते हैं। सीडीओ ने कहा कि किसानों को वैज्ञानिकों द्वारा बताई गई उन्नति कृषि तकनीक के माध्यम से खेती करनी चाहिए। उप कृषि निदेशक डॉ. नंद किशोर ने बताया कि मक्का का उपयोग प्रमुख रूप से खाद्य सामग्री के अलावा प्रोसेस्ड फूड, प्रोल्ट्री व एनिमल फीड आदि के रूप में किया जा सकता है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी डॉ. एके तिवारी ने बताया कि खरीफ की फसलों की कटाई के बाद धान, बाजरा, ज्वार व मक्का के क्रय केंद्र खेल दिए जाएंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *