• January 5, 2025
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क 

लखीमपुर खीरी: नगर के प्रसिद्ध साहित्यकार श्रद्धेय पं० सियाराम मिश्र की पुण्यतिथि पर नगर पालिका परिषद में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मुख्य अतिथि भाजपा नेता धर्मेन्द्र गिरि मोंटी ने पं० सियाराम मिश्र के जीवन और उनके साहित्य पर अपने विचार व्यक्त किए, उन्हें दूरदर्शी और सादगी पसंद साहित्यकार बताया। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि पं० सियाराम मिश्र का जीवन संघर्षपूर्ण था और उनके साहित्य को देश-विदेश में सम्मान प्राप्त हुआ।


कार्यक्रम में के के शुक्ला, रामकुमार गुप्ता, अवधेश मिश्रा, प्रमोद दीक्षित सहित कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन मधुकर सैदाई ने किया। इस अवसर पर कई लोग उपस्थित रहे और पं० सियाराम मिश्र के योगदान को याद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *