राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क
हरदोई। गर्रा नदी में आई बाढ़ में शाहबाद पाली मार्ग पर पुलिया बहने के बाद लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। लिहाजा स्थानीय प्रशासन ने वहां 10 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद वैकल्पिक मार्ग तैयार कर दिया है। जिससे ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी।
बताते चलें कि गर्रा नदी में भीषण बाढ़ की चपेट में आने से शाहाबाद पाली मार्ग पर बनी पुलिया बह गई थी। जिससे सैकड़ों ग्रामीणों का संपर्क तहसील मुख्यालय से टूट गया था। बच्चों को भी स्कूल जाने में काफी परेशानी हो रही थी। इसके बाद क्षेत्रीय लोगों ने इस संबंध में क्षेत्रीय विधायक व उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी से मुलाकात की थी। जिस पर उन्होंने निरीक्षण किया और पीडब्लूयडी अधिकारियों को पुलिया की मरम्मत करने के निर्देश दिए। इसके बाद विभाग के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर सुमंत कुमार की देखरेख की देखरेख में पुलिया की मरम्मत के साथ वैकल्पिक मार्ग का निर्माण शुरू हो गया था। करीब 10 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद यह मार्ग हल्के वाहनों के लिए चालू हो गया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।