• August 20, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क

हरदोई। जिला कारागार में भी रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। सुबह से ही राखी बांधने के लिए बहनों की कतार जिला कारागार के गेट पर लगने लगी। चेकिंग के बाद अंदर पहुंची बहनों ने अपने भाइयों के हाथों में राखी बांधकर रक्षा का वचन लिया। साथ ही अपराध की दुनियां से दूर रहने का भी वादा लिया। 


इस दौरान भाई-बहनों की आंखे छलक गईं। जेल प्रशासन की ओर से इस बार मिठाई की भी व्यवस्था की गई थी। जेल अधीक्षक एससी त्रिपाठी ने बताया कि सुबह से ही बहनों की भीड़ जेल के बाहर जमा हो गई थी। करीब 300 महिलाएं और डेढ़ सौ बच्चे अपने भाइयों से मिलने कारागार आए थे। उन्होंने बताया बताया की अधिकांश बहने मिठाई लेकर आई थी लेकिन कुछ बहनों ने आर्थिक कारण से मिठाई नहीं ला सकी थी। उनके लिए जेल प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *