• August 13, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान के शुभारंभ पर राष्ट्रीय ध्वज को अपने सरकारी आवास -7 कालिदास मार्ग पर फहराया।


 उन्होंने तिरंगे के साथ सेल्फी भी ली। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय स्वाभिमान व राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक तिरंगे के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को लेकर लोगों में बहुत उत्साह है। हर घर तिरंगा अभियान से राष्ट्रीय एकता व राष्ट्र प्रेम की भावना और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने आम जनमानस से अपील की, कि सभी लोग इस अभियान से जुड़कर तिरंगा फहरायें। क्योंकि तिरंगा राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *