• August 3, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

रायबरेली। व्यापारी हितों व व्यापारी एकता के लिए व्यापार मण्डल सबसे उपयोगी संगठन है।  व्यापार मण्डल व्यापारियों के लिए एक सुरक्षा कवच का काम करता है। यह बात उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रान्तीय उपाध्यक्ष बसन्त सिंह बग्गा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का मनोनयन एवं स्वागत करते हुए कही।  


बसंत सिंह बग्गा ने कहा कि व्यापारी उत्पीड़न के विरोध में पूर्व सांसद एवं प्रान्तीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के नेतृत्व में व्यापार मण्डल की सफलताओं का लम्बा इतिहास है। इस मौके पर बछरावाँ इकाई के सैकड़ों व्यापारियों ने व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से मनोज मिश्रा को प्रदेश उपाध्यक्ष युवा, डॉ विजयपाल यादव को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। जबकि विकास सोनी को जिला युवा मंत्री, सतीश वर्मा को जिला युवा संगठन मन्त्री, नीरज साहू को महामंत्री बछरावाँ व्यापार मण्डल, राकेश चौधरी को जिला मंत्री, उदय प्रकाश, सर्वेश यादव, सूरज त्रिवेदी, राम मोहन साहू को  संयुक्त रूप से मीडिया प्रभारी का प्रभार सौंपा गया। उल्लेखनीय है कि उक्त नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अखिल भारतीय उद्योग।  बग्गा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि बछरावां के अंदर अगर किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न होता है तो सड़क पर उतरकर इसका विरोध किया जाएगा। इस मौके पर व्यापार मण्डल के संरक्षक घनश्याम गुप्ता, जिला महामंत्री राजेश शर्मा, जिलाध्यक्ष युवा सत्यांशु दुबे, जिला महामंत्री युवा अनुज त्रिवेदी, नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, गंगागंज व्यापार मण्डल अध्यक्ष मुन्ना पाण्डेय, बछरावाँ व्यापार मण्डल अध्यक्ष सुनील सागर, संरक्षक भू मण्डल शुक्ला, नगर महामंत्री आशु श्रीवास्तव, नगर युवा महामंत्री बबलू जोशी, प्रान्तीय सदस्य राजू वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुशीर अहमद, संगठन मंत्री दिनेश शर्मा, सत्यम, शिवम और मोहम्मद शाकिब कुरैशी आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *