• July 21, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

हरदोई ; सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के कुछ गांवों में आई बाढ़ के बाद ग्रामीण आफत में हैं। फसलें बर्बाद होने के कारण भोजन की भी समस्या खड़ी हो गई है।


 


ग्रामीणों की इस समस्या को देखते हुए रविवार को वीरांगना सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थान के पदाधिकारियों ने राहत सामग्री बांटी। राहत सामग्री रथ को भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद पदाधिकारियों ने पीड़ितों के बीच जाकर राहत सामग्री बांटी। इस दौरान ग्राम बाबरपुर में एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा विधायक कुंवर माधवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि विपत्ति की इस घड़ी में संस्थान पीड़ितों की हरसंभव मदद करने का प्रयास करेगा। संस्थान की अध्यक्ष व भाजपा नेत्री सुहाना जैन ने कहा कि सामग्री वितरण के साथ ही जल्द ही बाढ़  पीड़ितों के लिए मेडिकल कैंप लगाया जाएगा। इस मौके पर भाजपा आपदा राहत प्रकोष्ठ के ज़िला संयोजक भानु प्रताप सिंह एड., कुसुम सिंह, अनिल शर्मा, दीपांशु सिंह सोमवंशी, अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *