राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।
लखनऊ। आदर्श साहित्य परिषद के तत्वाधान में कवि विश्वास लखनवी की पुस्तक
ओम गम गणपतये नमः का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें कवियों ने अपनी रचनाएं सुनाकर सभी को मंत्र-मुग्ध कर दिया।
बंगलाबाज़ार में आयोजित साहित्यिक गोष्ठी में तमाम साहित्य प्रेमी पहुंचे। गोष्ठी की अध्यक्षता उमेष चंद्र दुबे व संचालन डॉ प्रवीण त्रिपाठी ने किया। मुख्य अतिथि डॉ पीके दीक्षित व विशिष्ट अतिथि राजेंद्र शुक्ला ने पुस्तक का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि पुस्तक पुस्तक ओम् गम् गणपतये नमः का साहित्यिक जगत में एक महत्वपूर्ण योगदान माना जा रहा है। डॉ. विश्वास ने बताया कि इस पुस्तक के प्रकाशन में पुस्तक के संपादक और कई युवा साहित्यकारों, जैसे डॉ. अमित सिंह और अन्य कई कवियों का योगदान सराहनीय रहा है। इसके बाद कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। डॉ सरल ने सभी कवियों का स्वागत किया। वरिष्ठ कवि शिव मंगल सिंह ने पहले सरस्वती वंदना पेश की। दूर-दराज से आए कवियों ने अपनी रचनाएं सुनाकर सभी को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया।