राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क गोला गोकर्णनाथ खीरी : विगत दिनांक 12 अप्रैल को लगभग डेढ बजे महेशपुर रेंज की विलहरी वीट के गांव मूडाजवाहर मे अपने तीन भाइयो के साथ गन्ने की गुड़ाई करने गये मुन्नालाल पुत्र गेंदनलाल पर बाघ ने हमला कर लहूलुहान कर दिया था। जिसके बाद उसको परिजनो ने गंभीरा अवस्था के चलते गोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला व उसके बाद गम्भीर होने के चलते ओयल के ट्रामा सेंटर मे भर्ती कराया गया था, जहां उसका इलाज चल रहा है। इधर महेशपुर रेज के वन क्षेत्राधिकारी अभय प्रताप शाही के दिशा निर्देशन मे वन विभाग की तीन टीमे मौके पर लगाई गई है। जो कि डिप्टी रेंजर रामनरेश वर्मा की अगुवाई मे बाघ की मूडाजवाहर से लेकर घरधनिया व इमलिया के पास व सरायन नदी की तलहटी के आस पास काम्विग कर रही है।बाघ की लोकेशन के पश्चात उसको घेर कर उसका रूख जंगल की तरफ मोडा जायेगा। जबकि पीडिता के परिजन किशोरी लाल व स्वामी दयाल ने बताया कि हमको अभी तक घायल का इलाज कराने के नाम पर वन विभाग की तरफ से कोई सहायता नही मिली है ना वन विभाग का कोई भी कर्मचारी यहां मौके पर झांकने तक नही आया है।











































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































