“SIR 2026 UP Voter List को लेकर बड़ी अपडेट। उत्तर प्रदेश में वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और कटवाने की समय सीमा बढ़ाई गई है। एक दिन में 3.51 लाख आवेदन आए।“
हाइलाइट्स :
- SIR 2026 UP Voter List के तहत समय सीमा में एक महीने की बढ़ोतरी
- 6 मार्च तक दावा-आपत्ति, 27 मार्च तक होगी सुनवाई
- एक दिन में रिकॉर्ड 3.51 लाख नाम जोड़ने के आवेदन
- अब 10 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची होगी प्रकाशित
- फॉर्म 6, 7 और 8 से जुड़ी पूरी जानकारी साझा
लखनऊ। SIR 2026 UP Voter List को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बड़ा ऐलान किया है। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR 2026) अभियान के तहत वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और कटवाने की समय सीमा अब बढ़ा दी गई है।
शुक्रवार को लोकभवन स्थित मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि दावा-आपत्ति की अंतिम तिथि अब 6 मार्च 2026 होगी, जिसे पहले 6 फरवरी तक निर्धारित किया गया था। यानी मतदाताओं को अब एक महीने का अतिरिक्त समय दिया गया है।
रिकॉर्ड आवेदन आए सामने
मुख्य निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक:-
- फॉर्म 6 (नाम जोड़ने) के लिए अब तक 37,80,414 आवेदन
- ओवरसीज वोटर्स के 1000 फॉर्म
- फॉर्म 7 (नाम कटवाने) के लिए 82,684 आपत्तियां
- सिर्फ 5 फरवरी 2026 को एक ही दिन में 3,51,501 आवेदन, जो रिकॉर्ड है
उन्होंने बताया कि 3 करोड़ 26 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजे जा रहे हैं, जिनमें से 2 करोड़ 37 लाख नोटिस जनरेट हो चुके हैं।
सुनवाई और अंतिम सूची की तारीख
SIR 2026 UP Voter List प्रक्रिया के तहत:-
- अब 27 मार्च 2026 तक सुनवाई होगी
- पहले यह तिथि 27 फरवरी थी
- 10 अप्रैल 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी
अब तक 30.30 लाख लोगों की सुनवाई पूरी हो चुकी है और 86.27 लाख मतदाताओं को नोटिस मिल चुके हैं।
BLO और AERO की बढ़ी संख्या
नवदीप रिणवा ने बताया कि:-
- पहले 2042 AERO थे, अब संख्या बढ़कर 8990 AERO
- 403 ARO तैनात
- करीब 5.80 लाख बूथ लेवल एजेंट काम कर रहे हैं
BLO हर कार्यदिवस पर सुबह 10 से 12 बजे तक पोलिंग स्टेशन पर उपलब्ध रहेंगे।
फॉर्म 8 से जुड़ी जानकारी
उन्होंने बताया कि फॉर्म 8 चार कारणों से भरा जाता है:
- नाम में संशोधन
- पता परिवर्तन
- दिव्यांग श्रेणी अपडेट
- मोबाइल नंबर या EPIC कार्ड गुम होने पर
अब तक 9,50,498 फॉर्म 8 के आवेदन आ चुके हैं। सुनवाई में वोटर का व्यक्तिगत रूप से आना अनिवार्य नहीं है, कोई भी परिजन आ सकता है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने साफ कहा कि BLO के साथ दुर्व्यवहार करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी और जिला निर्वाचन अधिकारी ऐसे मामलों को गंभीरता से ले रहे हैं।







































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































