राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क

हरदोई: नेहरू युवा केन्द्र हरदोई के तत्वावधान में ब्लाक बेहंदर में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन श्री तुलसी राम कनौजिया (राष्ट्रपति शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित) द्वारा रिबन काटकर किया गया। इस ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में 06 खेलों का आयोजन किया गया।


पुरुष वर्ग में वॉलीबाल में पाल्हाराई की टीम विजेता रही, जबकि श्री देवी दयाल इंटर कॉलेज, सुभान खेड़ा उपविजेता रही। 400 मीटर दौड़ में विकास कुमार ने पहला, अंकित कुमार ने दूसरा और गोविंद कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कुश्ती में नीरज ने पहला, धर्मवीर ने दूसरा और मोहम्मद शाद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिलाओं की कबड्डी में बालाजी क्लब, बेहंदर विजेता रही, जबकि संतोष कुमार इंटर कॉलेज उपविजेता रही। बैडमिंटन में अरबिया परवीन ने पहला, हिबा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। साइकिलिंग में आयुषी ने पहला, बंदनी ने दूसरा और कशिश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।


मुख्य अतिथि श्री उदय प्रकाश कनौजिया (प्रधानाचार्य, श्री देवी दयाल इंटर कॉलेज, सुभान खेड़ा), श्री रफीक लम्बू (भारतीय किसान यूनियन, जिला अध्यक्ष), श्री सतेंद्र सिंह (भारतीय किसान यूनियन, जिला प्रभारी), और श्री आजम अली (भारतीय किसान यूनियन, प्रदेश संगठन मंत्री) ने विजेताओं को प्रमाण पत्र, शील्ड और मेडल से सम्मानित किया। आयोजनकर्ताओं शाहीन फातिमा (पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक) और आसिम अली (युवा मंडल अध्यक्ष) ने अतिथियों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया। कार्यक्रम में मर्दुल अवस्थी (पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक) ने संचालक की भूमिका निभाई, जबकि धर्मेन्द्र सिंह और हर्षित ने रेफ्री की भूमिका निभाई। 



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *