राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़। कांग्रेस ने भाजपा के एक प्रवक्ता पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इसको लेकर बिहार प्रदेश यूथ कांग्रेस ने पटना के एक थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। यूथ कांग्रेस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बिहार प्रदेश यूथ कांग्रेस ने पटना के शास्त्री नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बिहार प्रदेश यूथ कांग्रेस के लीगल सेल अध्यक्ष नंद कुमार सागर ने कहा है कि केरल के एक न्यूज़ चैनल पर लाइव डिबेट के दौरान भाजपा के आधिकारिक प्रवक्ता पिंटू महादेव ने कथित तौर पर राहुल गांधी की छाती में गोली मारने की धमकी दी थी। आवेदन में इस धमकी को एक गंभीर आपराधिक धमकी और हत्या के लिए उकसाना बताया गया है।इस मामले की जानकारी देते हुए बिहार प्रदेश यूथ कांग्रेस के लीगल सेल अध्यक्ष नंद कुमार सागर ने बताया है कि यह मामला यह मामला 27 सितंबर 2025 का है, जब केरल के एक न्यूज़ चैनल पर लाइव डिबेट के दौरान भाजपा के आधिकारिक प्रवक्ता पिंटू महादेव ने कथित तौर पर राहुल गांधी की छाती में गोली मारने की धमकी दी थी। इसके बाद शास्त्री नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बिहार प्रदेश यूथ कांग्रेस के लीगल सेल अध्यक्ष नंद कुमार सागर ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि इस मामले में तुरंत कार्रवाई नहीं की गई, तो यह माना जाएगा कि इस तरह की धमकियों को शीर्ष सरकारी पदों की मौन स्वीकृति प्राप्त है। इस संबंध में कांग्रेस प्रवक्ता ज्ञान रंजन का कहना है कि यह धमकी शीर्ष नेतृत्व के इशारे पर दी गई है और आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए यह एक सोची-समझी साजिश हो सकती है।इस संबंध में कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता असितनाथ तिवारी ने कहा कि, “जिन लोगों ने राहुल गांधी जी की दादी इंदिरा गांधी को गोलियों से भूना, उनके पिता राजीव गांधी को बम से उड़ाया उनसे आप और क्या उम्मीद कर सकते हैं। गोडसे के ये मानस पुत्र लोकतंत्र में नहीं, बल्कि ‘गनतंत्र’ में विश्वास करते हैं।” उन्होंने आगे कहा कि, “ये बंदूक और तलवार से देश चलाना चाहते हैं। ये अधिकार मांगती हर आवाज़ को बंद कर देना चाहते हैं। तानाशाही सोच अंदर से बहुत डरपोक होती है और हक की बात, न्याय की बात करने वालों को अपना दुश्मन समझती है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *