राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क 

हरदोई: स्वर्ण चेतना सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आदर्श दीपक मिश्र ने आज हरदोई में आयोजित प्रेसवार्ता में गौ संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने बताया कि 1 जनवरी से अयोध्या से वृंदावन तक एक जन जागरण यात्रा की शुरुआत की जाएगी। इस यात्रा का उद्देश्य गौ वंश के प्रति मानव समाज की जिम्मेदारी और गौ वंश के आध्यात्मिक महत्व को जन-जन तक पहुंचाना है।


डॉ. आदर्श दीपक मिश्र ने कहा कि गौ माता के शरीर में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास होता है और वह न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया का गौरव हैं। उन्होंने मांग की कि गौ माता को राष्ट्र माता और गौ वंश को राष्ट्रीय धरोहर का दर्जा दिया जाये। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की गौशालाओं की स्थिति पर निरंतर निगरानी की सराहना की।

कार्यक्रम संयोजक पवन सिंह चौहान ने कहा कि इस यात्रा के दौरान अयोध्या से वृंदावन तक प्रमुख धार्मिक स्थलों और गौशालाओं में आरती एवं पूजन किया जाएगा। यात्रा का समापन वृंदावन धाम में विशाल जागृति समागम से होगा। इस दौरान कई विद्वान और संत इस आयोजन में शामिल होंगे।

इस प्रेसवार्ता में जिला महासचिव मुशील त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष राम जी अवस्थी, राजीव कश्यप, डॉ. शैलेन्द्र श्रीवास्तव (राष्ट्रीय गौ संरक्षक दल), जिलाध्यक्ष आलोक प्रताप सिंह, और पवन सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *