वेनेजुएला राष्ट्रपति गिरफ्तारी, मादुरो ट्रंप दावा, काराकस धमाके, Maduro Arrest Claim, Trump Venezuela Attack, Caracas Explosions,मादुरो गिरफ्तारी दावा, वेनेजुएला संकट, ट्रंप बयान, Maduro arrested claim, Venezuela crisis, Trump statement,वेनेजुएला, काराकस, दक्षिण अमेरिका, अंतरराष्ट्रीय राजनीति, अमेरिका हमला, राष्ट्रपति मादुरो, डोनाल्ड ट्रंप, Venezuela, Caracas, South America, World Politics, US Military Action, #MaduroArrest, #VenezuelaCrisis, #BreakingWorldNews, #TrumpNews, #InternationalAlert,

“वेनेजुएला राष्ट्रपति मादुरो गिरफ्तारी: राजधानी काराकस में धमाकों के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि मादुरो और उनकी पत्नी अमेरिकी कब्जे में हैं। जानिए पूरे घटनाक्रम …

Highlights:

  • ट्रंप ने मादुरो और पत्नी की गिरफ्तारी का दावा
  • काराकस में कई धमाके, अमेरिकी हमले की पुष्टि
  • अमेरिकी मीडिया ने सेना की संलिप्तता बताई
  • वेनेजुएला सरकार ने सैन्य आक्रमण की निंदा की
  • देश में इमरजेंसी जैसे हालात

वेनेजुएला राष्ट्रपति मादुरो गिरफ्तारी को लेकर अंतरराष्ट्रीय राजनीति में बड़ा भूचाल आ गया है। राजधानी काराकस में सिलसिलेवार धमाकों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला दावा किया है।

वेनेजुएला संकट के 10 बड़े पॉइंट्स 

1- डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस अमेरिकी एजेंसियों की हिरासत में हैं और उन्हें देश से बाहर ले जाया गया है।

2- ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका ने वेनेजुएला पर बड़े पैमाने पर सैन्य हमला सफलतापूर्वक अंजाम दिया है

3- ट्रंप के बयान से कुछ घंटे पहले काराकस में जोरदार धमाके सुने गए, जिससे शहर में अफरातफरी मच गई।

4- सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कई इमारतें जलती हुई और फाइटर जेट्स उड़ान भरते दिखे

5-एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक, राजधानी और आसपास के इलाकों में कम से कम सात धमाके हुए।

6-सीबीएस न्यूज और फॉक्स न्यूज सहित अमेरिकी मीडिया ने अज्ञात अधिकारियों के हवाले से अमेरिकी सेना की भूमिका की पुष्टि की।

7- वेनेजुएला सरकार ने बयान जारी कर कहा कि वह अमेरिका द्वारा किए गए “गंभीर सैन्य आक्रमण” की कड़ी निंदा करती है

8- ट्रंप पहले ही वेनेजुएला पर ड्रग कार्टेल को संरक्षण देने का आरोप लगाते रहे हैं और जमीनी हमले की धमकी दे चुके थे।

9- अमेरिका ने हाल के महीनों में तेल नाकाबंदी के तहत वेनेजुएला के दो टैंकर जब्त किए हैं।

10- मादुरो ने इन सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि अमेरिका वेनेजुएला के विशाल तेल भंडार पर कब्जा करना चाहता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *