राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क
हरदोई: सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित मिशन शक्ति के तहत थाना बघौली क्षेत्र की महिला उपनिरीक्षक नेहा त्यागी ने प्रमिला देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ग्राम गंगापुर में मिशन शक्ति फेज फाइव अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान, छात्र-छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, 1098, 1076, 112 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही, साइबर सुरक्षा पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी भी दी गई। महिला उपनिरीक्षक ने युवाओं को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने और हेल्पलाइन का सही तरीके से उपयोग करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस मौके पर विद्यालय में भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जिन्होंने इस अभियान से अहम जानकारी प्राप्त की।











































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































