• November 6, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्टï्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

बस्ती। अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने हर्रैया थाने का औचक निरीक्षण किया। अचानक रात को निरीक्षण करने थाने पहुंचे एएसपी को देखकर पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। 


उन्होंने सबसे पहले कार्यालय का निरीक्षण कर सभी अभिलेख चेक किए। समाधान व थाना दिवस में आई शिकायत व उनके निस्तारण की समीक्षा की। मालखाने का निरीक्षण कर साक्ष्यों को देखा। उनके रख-रखाव के संबंध में जरूरी निर्देश दिए। कहा कि अगर साक्ष्य के साथ खिलवाड़ होता है तो कोर्ट में पुलिस को परेशानी होगी। इसके अलावा उन्होंने महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कार्यालय व थाना परिसर का निरीक्षण किया। मौजूद पुलिस कर्मियों से कहा कि थाने में आने वाले हर फरियादी के साथ अच्छा बर्ताव करें। बीट के सिपाही अपने-अपने क्षेत्र में लोगों से मधुर व्यवहार कर संबंध बढ़ाएं। ताकि उनके क्षेत्र में होने वाली हर छोटी-बड़ी घटना की जानकारी समय से मिल सके। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *