राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क
लखनऊ। जिलेवासियों में देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए शहर में तिरंगा रन यात्रा का आयोजन किया गया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस डिग्री कालेज अलीगंज से शुरू हुई इस यात्रा का शुभारंभ मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब ने किया।
इस मौके पर मंडलायुक्त ने सभी से अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस इस अभियान के तहत सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाने, ध्वज वितरण, और तिरंगा यात्रा का आयोजन कर राष्ट्रीय गौरव और एकता का प्रदर्शन किया जाए। इसके बाद यात्रा विभिन्न मार्गा से होते हुए ललित कला अकादमी अलीगंज में खत्म हुई। इसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।