• August 4, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

बावन,हरदोई। लोनार थाना क्षेत्र में देर रात सोते समय एक किसान को सांप ने काट लिया। शरीर में जहर फैलने से किसान की मौत हो गई। किसान की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। 


लोनार थाना क्षेत्र के गढ़िया झब्बू में बृजकिशोर कुशवाहा रहता था। जो खेती बाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। रोज की तरह वह घर में लेटा हुआ था। तभी देर रात उसे सांप ने काट लिया। जिससे उसकी रात में ही मौत हो गई। परिजनों को जैसे ही घटना के बारे में पता चला तो कोहराम मच गया। जिंदा होने की आस में परिजन उसे डाक्टर के यहां ले गए, जहां मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के 7 बच्चे है जिसमें एक नाबालिग लड़का और 6 लड़कियां है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *