Cuttack SCB Medical College fire, Odisha hospital fire news, कटक अस्पताल आग हादसा, SCB Medical College Cuttack fire accident, Odisha breaking news today, Cuttack hospital fire tragedy, Odisha ICU fire accident, Mohan Charan Majhi statement hospital fire, Odisha government hospital accident news, Cuttack latest news, Odisha health department news, India hospital fire incident, SCB Medical College accident news,कटक अस्पताल आग, Cuttack hospital ICU fire, Odisha medical college fire news, SCB hospital Cuttack tragedy, hospital fire Odisha news update, Mohan Charan Majhi hospital visit news, Odisha fire accident hospital ICU, India hospital fire breaking news, Cuttack emergency ICU fire, Odisha government hospital incident news,#OdishaHospitalFire, #CuttackNews, #SCBMedicalCollege, #HospitalFire, #OdishaBreakingNews, #IndiaNews, #CuttackHospitalFire, #BreakingNewsIndia, #FireAccident, #OdishaNews,

Odisha Hospital Fire News: “ओडिशा के कटक स्थित SCB मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल के ट्रॉमा ICU में आग लगने से 10 मरीजों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने न्यायिक जांच के आदेश दिए और मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की।

कटक। कटक स्थित SCB Medical College and Hospital के इमरजेंसी विभाग के ट्रॉमा केयर ICU में सोमवार तड़के भीषण आग लगने से 10 मरीजों की मौत हो गई, जबकि अस्पताल के कई कर्मचारी झुलसकर घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार यह हादसा सुबह करीब 2:30 बजे अस्पताल की पहली मंजिल पर हुआ। अचानक ICU से आग की लपटें उठने लगीं, जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही अस्पताल की फायर यूनिट और दमकल विभाग मौके पर पहुंचे और तीन फायर टेंडर की मदद से आग पर काबू पाया गया।

एहतियात के तौर पर ICU में भर्ती मरीजों को तुरंत बाहर निकालकर दूसरे वार्डों में शिफ्ट किया गया। गंभीर रूप से बीमार 10 से अधिक मरीजों को इलाज के लिए न्यू मेडिसिन ICU में स्थानांतरित किया गया।

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और घायलों से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि हादसे में 10 मरीजों की मौत हुई है और मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शुरुआती जांच में आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि ट्रॉमा ICU और उससे सटे वार्ड में कुल 23 मरीज भर्ती थे। आग लगने के बाद मरीजों को बाहर निकालते समय अस्पताल के 11 कर्मचारी भी झुलस गए, जिनका इलाज जारी है।

घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी गहरा दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई। वहीं ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी हादसे को बेहद दुखद बताते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

कांग्रेस विधायक सोफिया फिरदौस ने भी अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और पूरे मामले की समयबद्ध न्यायिक जांच की मांग की है।

“देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक, मनोरंजन और खेल और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए ‘राष्ट्रीय प्रस्तावना’ के साथ जुड़े रहें। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *