
राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : भारत विकास परिषद द्वारा कारगिल विजय दिवस समारोह का आयोजन नगरपालिका सभागार में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक नीरज सिंह जादौन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन के साथ किया। इससे पूर्व उन्होंने परिषद द्वारा आयोजित कारगिल विजय दिवस पर आयोजित एक मोटर साइकिल रैली को झंडी देकर रवाना किया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने बताया कि हमारी सेनाएं पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ सीमाओं पर देश की सुरक्षा करती है, उन्होंने कारगिल युद्ध में प्रतिभाग करने वाले जवानों को सम्मानित भी किया।
पुलिस अधीक्षक नीरज सिंह जादौन ने कारगिल युद्ध के संस्मरण को साझा करते हुए कहा कि भारत का प्रत्येक नागरिक सेना के साथ है, जब जब देश पर खतरा मंडराया है भारतीय सेना ने उसका मुंहतोड़ जवाब दिया है।
परिषद के बारे में जानकारी देते हुए डॉ सुरेश अग्निहोत्री ने बताया कि परिषद सेना के जवानों और उनके परिवार की सेवा हेतु समर्पित है।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ओ पी मिश्र ने स्वयं द्वारा कारगिल युद्ध में प्रतिभाग की जानकारी देते हुए युद्ध से जुड़ी अनेक बातों को साझा किया।
कार्यक्रम का संचालन श्यामजी गुप्ता ने किया।
कार्यक्रम को सूबेदार मेजर मनोज कुमार पांडे, कैप्टन रुद्र दत्त दीक्षित तथा मेजर जय रत्न द्विवेदी द्वारा संबोधित किया गया।
कवि श्याम त्रिवेदी पंकज ने वीर रस की कविता पढ़कर लोगों को उत्साहित किया। कवि श्रवण कुमार मिश्र राही एवं पंकज अवस्थी द्वारा भी सेना के सम्मान में कविता पाठ किया गया।
भारत विकास परिषद द्वारा कारगिल युद्ध में प्रतिभाग करने वाले अनेक सैनिकों को सम्मानित किया गया तथा उन्हें प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। जिसमें विनोद कुमार सैनी, पुष्पेंद्र बहादुर सिंह, सर्वदमन सिंह सोमवंशी, सतीश चंद्र दीक्षित, महेंद्र पाल सिंह, अतुल कुमार द्विवेदी, अनिल कुमार सहित कुल 20 सैनिक सम्मिलित रहे।
कांसेप्ट कार्स द्वारा कैप्टन रामकिशोर शुक्ला को सम्मानित किया गया।
परिषद के अध्यक्ष अवध बिहारी मिश्र द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से परिषद के संरक्षक बाल किशन जिंदल अतुल अग्रवाल, राजवर्धन श्रीवास्तव, प्रदीप गुप्ता, गौरव सिंह भदौरिया,अनूप पूरी, सजीव अग्रवाल,पारसनाथ अवस्थी, अशोक सिंह आजाद, अशोक गुप्ता, विनोद शुक्ला, हरिओम मिश्रा, आदित्य बाजपेई, सतेंद्र गुप्ता, नृपेंद्र सिंह, धर्मेंद्र गुप्ता सहित अनेकों व्यक्ति मौजूद रहे l