• August 22, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क

लखीमपुर खीरी। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने नीमगांव थाने का औचक निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्रों में जाकर वहां की व्यवस्था भी चेक की।


नीमगांव थाने के निरीक्षण के दौरान एसपी गणेश प्रसाद साहा ने कार्यालय, मालखाना, हवालात, मेस, बैरक, कंप्यूटर कक्ष व आवासों का निरीक्षण किया। इस दौरान रजिस्टर व अन्य अभिलेख चेक किए। अभिलेखों के सही रख-रखाव के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। जन सुनवाई संबंधित प्रार्थना पत्रों की समीक्षा करते हुए समय से निस्तारण करने के आदेश दिए। महिला उत्पीड़न के मामलों को गंभीरता से लेने को कहा। महिला पुलिस कर्मियों को फरियादियों से अच्छे व्यवहार करने व उनकी समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस भर्ती परीक्षा केन्द्र आदर्श जनता इण्टर कालेज तथा अन्य परीक्षा केन्द्रों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस भर्ती परीक्षा को सकुशल सम्पर्ण कराये जाने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *