“वेनेजुएला राष्ट्रपति मादुरो गिरफ्तारी: राजधानी काराकस में धमाकों के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि मादुरो और उनकी पत्नी अमेरिकी कब्जे में हैं। जानिए पूरे घटनाक्रम …
Highlights:
- ट्रंप ने मादुरो और पत्नी की गिरफ्तारी का दावा
- काराकस में कई धमाके, अमेरिकी हमले की पुष्टि
- अमेरिकी मीडिया ने सेना की संलिप्तता बताई
- वेनेजुएला सरकार ने सैन्य आक्रमण की निंदा की
- देश में इमरजेंसी जैसे हालात
वेनेजुएला राष्ट्रपति मादुरो गिरफ्तारी को लेकर अंतरराष्ट्रीय राजनीति में बड़ा भूचाल आ गया है। राजधानी काराकस में सिलसिलेवार धमाकों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला दावा किया है।
वेनेजुएला संकट के 10 बड़े पॉइंट्स
1- डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस अमेरिकी एजेंसियों की हिरासत में हैं और उन्हें देश से बाहर ले जाया गया है।
2- ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका ने वेनेजुएला पर बड़े पैमाने पर सैन्य हमला सफलतापूर्वक अंजाम दिया है।
3- ट्रंप के बयान से कुछ घंटे पहले काराकस में जोरदार धमाके सुने गए, जिससे शहर में अफरातफरी मच गई।
4- सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कई इमारतें जलती हुई और फाइटर जेट्स उड़ान भरते दिखे।
5-एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक, राजधानी और आसपास के इलाकों में कम से कम सात धमाके हुए।
6-सीबीएस न्यूज और फॉक्स न्यूज सहित अमेरिकी मीडिया ने अज्ञात अधिकारियों के हवाले से अमेरिकी सेना की भूमिका की पुष्टि की।
7- वेनेजुएला सरकार ने बयान जारी कर कहा कि वह अमेरिका द्वारा किए गए “गंभीर सैन्य आक्रमण” की कड़ी निंदा करती है।
8- ट्रंप पहले ही वेनेजुएला पर ड्रग कार्टेल को संरक्षण देने का आरोप लगाते रहे हैं और जमीनी हमले की धमकी दे चुके थे।
9- अमेरिका ने हाल के महीनों में तेल नाकाबंदी के तहत वेनेजुएला के दो टैंकर जब्त किए हैं।
10- मादुरो ने इन सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि अमेरिका वेनेजुएला के विशाल तेल भंडार पर कब्जा करना चाहता है।




































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































