राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क
भारतीय नौसेना के पूर्व प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह आज यानी की 03 नवंबर को अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने भारतीय नौसेना के एक प्रमुख अधिकारी के रूप में कई अहम पदों पर रहकर देश की सेवा की है। एडमिरल करमबीर सिंह न सिर्फ एक कुशल रणनीतिकार, बल्कि उनके नेतृत्व में भारतीय नौसेना ने कई चुनौतियां का भी सामना किया है लेकिन करमबीर सिंह के अनुभव और सेवा के प्रति समर्पण ने उनको प्रेरणास्त्रोत बना दिया। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…
पंजाब के जालंधर में 03 नवंबर 1959 को करमबीर सिंह का जन्म हुआ था। उनका परिवार भी भारतीय सेना की परंपरा से जुड़ा हुआ था। जिस कारण करमबीर सिंह को भी बचपन से देश सेवा की प्रेरणा मिली। उन्होंने अपनी शुरूआती शिक्षा बार्न्स स्कूल देवलाली से पूरी की। फिर उन्होंने एनडीए में एडमिशन लिया और पढ़ाई के साथ-साथ वह खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार करते रहे।राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में करमबीर सिंह ने सैन्य अभ्यास किए और नेतृत्व का अनुभव प्राप्त किया। कड़ी मेहनत और लगन से उनको 56वें कोर्स में एक प्रमुख मिला।

भारतीय नौसेना में कमीशन
जुलाई 1980 में एडमिरल करमबीर सिंह ने भारतीय नौसेना में कमीशन प्राप्त किया। करियर के शुरूआत में करमबीर सिंह ने पायलट के रूप में अपनी योग्यता अर्जित की और फिर एचएएल चेतक, कामोव का-25 और का-28 जैसे विभिन्न हेलीकॉप्टरों का अनुभव लिया। शुरूआती नियुक्तियों में उन्होंने भारतीय तटरक्षक बल के गश्ती पोत, आईसीजीएस चांद बीबी और उसके वर्ग के कोरवेट आईएनएस विजयदुर्ग के कमांडिंग ऑफिसर के तौर पर कार्य किया। इसके बाद करमबीर सिंह ने मिसाइल विध्वंसक आईएनएस राणा की कमान संभाली। इस दौरान उन्होंने कई अहम ऑपरेशनों का संचालन किया।

करमबीर सिंह के अनुभव ने उनको नौसेना के उच्चतम कमान तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। फ्लैग रैंक पर प्रमोशन करने के बाद उन्होंने पूर्वी नौसेना कमान का चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया गया। इस भूमिका में रहते हुए करमबीर सिंह ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में त्रि-सर्विस यूनिफाइड कमांड का नेतृत्व किया। वहीं 31 अक्तूबर 2017 को करमबीर सिंह को फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ पूर्वी नौसेना कमान के पद पर नियुक्त किया गया।

भारतीय नौसेना का 24वां प्रमुख
फिर 23 मार्च 2019 को करमबीर सिंह को भारतीय नौसेना का 24वां प्रमुख नियुक्त किया गया। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान संचालन और रणनीतिक रक्षा सहयोग और समुद्री सुरक्षा को मजबूती देने का काम किया है। उन्होंने भारतीय नौसेना को आधुनिक बनाने की दिशा में कई पहल की। जिससे भारतीय नौसेना एक प्रमुख शक्ति बनकर उभरी। वहीं 30 नवंबर 2021 को करमबीर सिंह सेवानिवृत्त हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *