मेक्सिको 50% टैरिफ भारत, भारत मेक्सिको व्यापार, India Mexico Trade Tariff, Mexico import duty 50%, मेक्सिको ने भारत पर टैरिफ लगाया, Mexico raises import tariff, Indian exports to Mexico, Auto parts tariff Mexico India, भारत पर 50% टैक्स, मेक्सिको आयात शुल्क, India Mexico bilateral trade, High import duty Mexico, मेक्सिको व्यापार फैसला, Mexico tariff hike 2026, जिला: अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रदेश: विदेश/ग्लोबल इकोनॉमी खबर का प्रकार: अंतरराष्ट्रीय व्यापार, आर्थिक नीति, विदेश वाणिज्य समाचार भारत मेक्सिको नया टैरिफ, मेक्सिको आयात शुल्क 50%, भारत पर मेक्सिको टैरिफ बम, विदेश व्यापार मेक्सिको, ट्रेड एग्रीमेंट नहीं, Mexico 50% tariff India, India Mexico trade 2026 tariff, Mexico import duty hike, Asian imports Mexico restrictions, International trade news, Mexico tariff reforms, Indian export impact, मेक्सिको शुल्क कानून, भारतीय ऑटो एक्सपोर्ट, टेक्सटाइल एक्सपोर्ट मेक्सिको, #MexicoTariff #IndiaMexicoTrade #50PercentTariff #GlobalEconomy #TradeWar #ImportDuty #InternationalTrade

“मेक्सिको ने भारत सहित उन एशियाई देशों पर 50% टैरिफ लगा दिया है जिनसे उसका ट्रेड एग्रीमेंट नहीं है। 2026 से ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल, प्लास्टिक और स्टील पर भारी शुल्क लगेगा। भारत-मेक्सिको व्यापार 2023 में 8.6 अरब डॉलर था।”

अब इस देश ने भारत पर फोड़ा 50% टैरिफ ‘बम’, 2026 से महंगे होंगे कई भारतीय प्रोडक्ट

मेक्सिको।  अमेरिका के बाद अब मेक्सिको ने भारत पर बड़ा व्यापारिक झटका दिया है। घरेलू उद्योगों को मजबूत करने की रणनीति के तहत मेक्सिको सरकार ने उन सभी देशों से आयात होने वाले उत्पादों पर 50% टैरिफ लगा दिया है, जिनके साथ उसका कोई ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) नहीं है। इस लिस्ट में भारत भी शामिल है।

नई नीति के मुताबिक, 2026 से भारतीय ऑटोमोबाइल, ऑटो पार्ट्स, टेक्सटाइल, प्लास्टिक, मेटल और स्टील उत्पाद मेक्सिको में पहले की तुलना में काफी महंगे हो जाएंगे। इसका सीधा असर भारत के निर्यातकों और भारतीय कंपनियों पर पड़ने की आशंका है।

मेक्सिको का कहना है कि यह कदम उसके घरेलू उद्योगों को विदेशी प्रतिस्पर्धा से बचाने के लिए उठाया गया है। बताया जा रहा है कि यह टैरिफ स्ट्रक्चर खासकर एशियाई देशों के खिलाफ लागू किया जा रहा है।

व्यापारिक प्रभाव की बात करें तो 2023 में भारत और मेक्सिको का द्विपक्षीय व्यापार 8.6 बिलियन डॉलर था। ऐसे में बढ़ा हुआ शुल्क आने वाले वर्षों में व्यापार धीमा कर सकता है और भारतीय निर्यातकों पर बोझ बढ़ा सकता है।

व्यापार विशेषज्ञों का मानना है कि भारत को अब मेक्सिको के साथ टैरिफ नेगोसिएशन या सीमित व्यापार समझौते पर बातचीत तेज करनी होगी, वरना भारतीय उद्योगों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *