राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क बरेली। युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आज जिलाध्यक्ष साहिब सिंह के नेतृत्व में सुभाष नगर क्षेत्र की उपेक्षा के विरोध में कैंट विधायक संजीव अग्रवाल का पुतला जलाने की कोशिश की। यह प्रदर्शन सेठ दामोदर स्वरूप से शुरू होकर चौकी चौराहा की ओर बढ़ा।जैसे ही कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन की तैयारी की,पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर पुतला जब्त कर लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच छीना-झपटी भी हुई।भारी पुलिस बल की मौजूदगी के चलते युवक कांग्रेस कार्यकर्ता पुतला नहीं जला सके।कांग्रेस प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने कहा कि निसंदेह आज पुतला पुलिस द्वारा छीन लिया गया हो, लेकिन यह आंदोलन युवक कांग्रेस के जोश को रोक नहीं सकता।यह संघर्ष जारी रहेगा।जिलाध्यक्ष साहिब सिंह ने कहा कि बीजेपी का मेयर और विधायक होने के बावजूद सुभाष नगर में बुनियादी विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं।अगर जल्द ही सुभाष नगर पुलिया की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कैंट विधायक का पुतला लखनऊ विधानसभा के सामने जलाया जाएगा और अनिश्चितकालीन आंदोलन छेड़ा जाएगा।प्रदर्शन में प्रमुख रूप से पंडित राज शर्मा, शुक्रविंदर सिंह,तनवीर सिंह, अली प्रधान,अमन सिंह,मोनू सिंह,गोविन्द सिंह,अमजद मामू, नबी हसन,धर्म सिंह,फतह सिंह, शंकर सिंह,पीलू सिंह,सतनाम सिंह,सोहिब खान,मोहम्मद हनीफ,आदित्य सिंह,अनवर अली,रशीद,फैजल,कारण सिंह, अर्जुन सिंह और बंटी सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *