Nitin Nabin Resignation की बिहार की राजनीति में बड़ी चर्चा है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद नितिन नबीन ने बिहार सरकार में मंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने पार्टी के ‘एक व्यक्ति, एक पद’ के सिद्धांत का पालन करते हुए यह फैसला लिया और अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सौंप दिया।
Nitin Nabin Resignation: किन विभागों की थी जिम्मेदारी?
नितिन नबीन नीतीश सरकार में पथ निर्माण विभाग और नगर विकास एवं आवास विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनके इस्तीफे के बाद अब इन दोनों अहम विभागों की जिम्मेदारी किसे सौंपी जाएगी, इस पर राजनीतिक हलकों की नजर बनी हुई है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक, 14 जनवरी से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना बेहद कम मानी जा रही है।
Nitin Nabin Resignation से पहले मिला राष्ट्रीय स्तर का बड़ा पद
दो दिन पहले ही नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इस नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने की थी। भाजपा के संसदीय बोर्ड के फैसले के तहत यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू की गई।
भाजपा मुख्यालय में संभाला नया कार्यभार
नियुक्ति के बाद नितिन नबीन ने सोमवार को भाजपा मुख्यालय पहुंचकर अपने पद का औपचारिक कार्यभार संभाल लिया। इस संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सभी प्रदेश प्रभारियों, प्रदेश अध्यक्षों और संगठन महामंत्रियों को सूचना भेज दी गई है।
Nitin Nabin Resignation: संगठनात्मक मजबूती की दिशा में कदम
भाजपा नेतृत्व के इस फैसले को संगठनात्मक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि नितिन नबीन की राष्ट्रीय भूमिका से पार्टी को केंद्र स्तर पर और मजबूती मिलेगी, खासकर संगठनात्मक रणनीति और समन्वय के मामले में।
BJP Bihar News: प्रदेश अध्यक्ष पद पर भी बदलाव
भाजपा संगठन में बदलाव का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में पार्टी ने बिहार प्रदेश अध्यक्ष के पद पर भी बदलाव करते हुए दिलीप जायसवाल की जगह दरभंगा के विधायक संजय सरावगी को नई जिम्मेदारी सौंपी है। यह फैसला भी आगामी राजनीतिक रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।



















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































