राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क

बस्ती : बस्ती के रूधौली से भाजपा के पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल की जेल से रिहाई हो गई है। चुनावी विवाद में गिरफ्तार किए गए जायसवाल की रिहाई के बाद क्षेत्र में उनका जोरदार स्वागत हुआ। भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जगह-जगह फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। रिहाई के बाद पूर्व विधायक जायसवाल ने कहा कि उन्हें भारतीय न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है। न्यायालय उनके साथ न्याय करेगा। उन्होंने कठिन समय में साथ देने वाले सभी लोगों का आभार जताया।पूर्व विधायक ने कहा कि उनका जीवन जनता की सेवा के लिए समर्पित है। जब तक सांस है, जनहित की लड़ाई लड़ते रहेंगे। समाज सेवा की प्रेरणा उन्हें बचपन से माता-पिता से मिली है। स्वागत कार्यक्रम में भाजपा नेता अमरजीत मिश्र, प्रवीण पाठक, अखिलेश सिंह, मनोज सिंह, महेश सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। क्षेत्र में रिहाई को लेकर खुशी का माहौल था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *