राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क कानपुर देहात। जनपद में सोमवार को उपाध्यक्ष (उपमंत्री स्तर प्राप्त) उप्र राज्य महिला आयोग अपर्णा यादव ने वृद्वा आश्रम, जिला महिला चिकित्सालय, वन स्टाप सेंटर, जिला महिला बंदीगृह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वृद्वाआश्रम में वृद्ध महिलाओं से वार्ता कर उनका हालचाल लिया तथा आश्रम में रह रहीं वृद्ध महिलाओं को रू 1000 वृद्धापेंशन सम्बन्धित कार्यवाही हेतु सम्बन्धित को निर्देशित भी किया। उन्होंने वृद्व महिलाओं को फल की टोकरी व शीतल पेय आदि भी वितरित किए। जिला महिला चिकित्सालय में निरीक्षण के दौरान बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजनान्तर्गत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन केक काटकर किया गया जिसमें नवजात 21 बालिकाओं की माताओं को बेबी केयर किट का वितरण किया गया। कन्या के प्रति सकारात्मक सोच रखने हेतु महिलाओं को सम्मानित किया। साथ ही बेबी किट देकर बेटी के जन्म होने की बधाई दी गई। जिला महिला चिकित्सालय के एसएनसीयू, ओपीडी, आईसीयू व अन्य वार्डो का निरीक्षण किया गया। वन स्टाप सेंटर एवं अल्पावास मे संरक्षित बालिका से वार्ता गई तथा वन स्टाप सेंटर के कार्मिको से कार्य शैली के विषय में जानकारी ली गई। इसके साथ ही सेल्टर रजिस्टर, केस रजिस्टर का अवलोकन किया गया। जिला कारागार के महिला बंदीगृह में महिला बंदियों से वार्ता की गई। निरीक्षण दौरान परिसर की साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं की जांच की गई तथा जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि महिला बंदियों से खाना बनवाया जाये तथा ब्रेड बनवाने का प्रशिक्षण देने हेतु निर्देशित किया गया।उक्त निरीक्षण दौैरान वंदना सिंह मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, रेनू यादव जिला प्रोबेशन अधिकारी, गीता सिंह जिला समाज कल्याण अधिकारी, धीरज सिन्हा जेल अधीक्षक जिला कारागार, जेलर, डिप्टी जेलर, जेल डाक्टर एवं जिला प्रोबेशन कार्यालय से संरक्षण अधिकारी, जिला मिशन समन्वयक, सेन्टर मैनेजर, जेण्डर स्पेशलिस्ट आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *