राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क
लखनऊ। नवयुग कन्या महाविद्यालय के तुलसी जयंती पर एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलन एवम छात्रा सुहानी द्वारा वाणी वंदना किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में कार्यरत डॉ बलजीत कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि भारत की संस्कृति विश्व की सर्वश्रेष्ठ संस्कृति है। यह समासिक संस्कृति का सर्वोत्तम उदाहरण है। इसका वर्णन तुलसीदास ने अपने साहित्य में किया है। उनके साहित्य का केंद्र भारतीय संस्कृति की आध्यात्मिकता है। जब भारत विदेशी ताकतों से पीड़ित था तब भारतीय संस्कृति की उनके दुख को दूर करता थी। विश्वविद्यालय की डॉ ममता तिवारी ने कहा कि तुलसीदास सदैव आलोचना के केंद्र में रहते हैं, परंतु वह सर्वाधिक पढ़े जाने वाले कवि हैं। उनके सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का केंद्र सनातन धर्म पर आधारित जीवन दर्शन है। इस मौके पर मेघना यादव, अमिता रानी सिंह, प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय, मंजुला यादव और अपूर्वा अवस्थी आदि मौजूद रहीं।

































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































