राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क लखनऊ। राजधानी में उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति के तहत आशियाना के मल्टी एक्टिविटी सेंटर में भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व सांसद कौशल किशोर और उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने हिस्सा लेकर योगाभ्यास किया।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आदर्श योग समिति के अध्यक्ष संदीप सिंह गौर ने योग के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखा जा सकता है, साथ ही असाध्य रोगों का भी इलाज किया जा सकता है। यह हमारे पूर्वजों के द्वारा दिया हुआ सबसे सटीक नुस्खा हैं। मौजूदा समय की भाग दौड़ भरी जिंदगी में और मोबाइल के युग में युवाओं के लिए योग अभ्यास बेहद आवश्यक। पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने योग को शरीर को स्वस्थ रखने का सबसे प्रभावी तरीका बताते हुए सभी को निरंतर योग करने और नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। इन्होंने कहा कि नशा हमारे शरीर को दीमक की तरह खत्म कर देता है। इसलिए यह बेहद जरूरी है कि किसी भी प्रकार के नशे का आदि ना बने और हर दिन योग करके तन मन को तंदुरुस्त बनाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों से आज पूरा विश्व योग करके निरोग बन रहा है। संजय गुप्ता ने बच्चों में योग को संस्कार के रूप में डालने की बात कही। उन्होंने कहा योग से जीवन में चमत्कारी परिवर्तन आता है। निरंतर योग करने से व्यक्ति मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनता है। योग सिर्फ एक्सरसाइज नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति की अनमोल धरोहर है जिसको पूरे विश्व ने स्वीकार किया है। हम सभी लोगों की यह जिम्मेदारी है कि इस धरोहर को संभाल कर रखें और हर दिन योग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *