राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़। पटना। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ में आयोजित सम्मान समारोह में हीरो एशिया कप, 2025 की विजेता की विजेता भारतीय टीम के खिलाड़ियों, मुख्य प्रशिक्षक, सहायक प्रशिक्षकों को 10-10 लाख रुपये एवं सपोर्ट स्टाफ को 5-5 लाख रुपये की सम्मान राशि एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने भारतीय हॉकी टीम के कप्तान श्री हरमनप्रीत सिंह को खिलाड़ियों तथा सहयोगी स्टाफ के लिये कुल 2 करोड़ 50 लाख रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों, मुख्य प्रशिक्षक, सहायक प्रशिक्षक, सपोर्ट स्टाफ को जीत की बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्मंत्री ने सभी खिलाड़ियों के साथ ग्रुप तस्वीर भी खिंचवाई। ज्ञातव्य है कि राजगीर खेल परिसर स्थित राज्य खेल अकादमी-सह-बिहार खेल विश्वविद्यालय, राजगीर के हॉकी स्टेडियम में पुरुष हॉकी एशिया कप प्रतियोगिता- 2025 का आयोजन 29 अगस्त से 07 सितम्बर तक किया गया। इस प्रतियोगिता में 8 प्रमुख एशियाई टीमें क्रमशः चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, कजाकिस्तान, चीनी ताइपे, बांग्लादेश तथा भारत की टीमों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा पटना में 17 अगस्त, 2025 को इस प्रतियोगिता के लोगो एवं शुभंकर का अनावरण किया गया था। इसके बाद मुख्यमंत्री ने 29.08.2025 को इस प्रतियोगिता का शुभारंभ राजगीर में किया था। राजगीर में आयोजित इस खेल प्रतियोगिता में भारत की पुरुष हॉकी टीम फाइनल में दक्षिण कोरिया को हराकर विजयी हुयी थी। इस जीत के तुरंत बाद मुख्यमंत्री ने भारतीय हॉकी टीम के 20 खिलाड़ियों को 10-10 लाख रुपये तथा 10 सहयोगी स्टाफ को 5-5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिये जाने की घोषणा की थी। इसके पूर्व भारतीय महिला हॉकी टीम को भी राजगीर में आयोजित एशिया कप जीतने पर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा पुरस्कार राशि प्रदान की गयी थी।कार्यक्रम की शुरूआत में मुख्यमंत्री को हॉकी इंडिया के महासचिव श्री भोला नाथ सिंह ने प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान भारतीय हॉकी टीम के कप्तान श्री हरमन प्रीत सिंह ने कहा कि इस सम्मान के लिये मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी का शुक्रिया अदा करता हूं। श्री नीतीश कुमार जी का खेल के प्रति प्रेम और लगाव के लिये हम सभी अपना आभार व्यक्त करते हैं। बिहार के लोगों में हॉकी खेल के प्रति जुनून है, इसे हमलोगों ने महसूस किया है। आपके नेतृत्व में बिहार में काफी बदलाव हुआ है और बिहार आगे बढ़ रहा है। बिहार के लोगों में आपके प्रति अपार प्रेम है। आपने खेल और खिलाड़ियों को प्रेरित करने के लिये कईइनिशिएटिव लिये हैं, इसकी प्रशंसा सभी जगह हो रही है। खेल और खिलाड़ियों के प्रति ऐसा स्नेह आपका हमेशा बना रहे। कार्यक्रम में हीरो एशिया कप- 2025 के सफल आयोजन से संबंधित वृत्तचित्र दिखाई गई। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, विकास आयुक्त डॉ० एस० सिद्धार्थ, सामान्य प्रशासन तथ खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ० बी० राजेन्दर, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक श्री रवीन्द्रण शंकरण, खेल विभाग के निदेशक श्री महेन्द्र कुमार, हॉकी इंडिया के महासचिव श्री भोला नाथ सिंह, भारतीय हॉकी टीम के कप्तान श्री हरमनप्रीत सिंह सहित भारतीय हॉकी टीम के सभी खिलाड़ी, सर्पोटिंग स्टाफ एवं सम्मानित होनेवाले सभी सदस्यगण उपस्थित थे।
-
ठंड के साथ कोहरा देगा प्रदेश में दस्तक,…
November 3, 2025 -
ओवैसी का सवाल: खून और पानी एक साथ…
September 16, 2025 -
कांग्रेस ने लगाया आरोप: दिल्ली में घट रही…
August 26, 2025 -
राज्यपाल ने तबला पर शोध पुस्तक का विमोचन…
June 12, 2025 -
लखनऊ को पोटेंशियल एक्सपोर्ट हब के रूप में…
December 28, 2024 -
भारत में गौ माता को राष्ट्र माता और…
December 28, 2024 -
डॉ. मनमोहन सिंह को कांग्रेस मुख्यालय में दी…
December 28, 2024 -
देश के पूर्व प्रधानमंत्री के निधन से कांग्रेस…
December 27, 2024 -
गृहमंत्री को बर्खास्त करने की मांग: इं. वीरेन्द्र…
December 21, 2024 -
कांग्रेस लगातार डॉ. भीमराव अंबेडकर का अपमान कर…
December 20, 2024 -
अजमेर: दरगाह असल में शिव मंदिर, पुनर्निर्माण का…
December 20, 2024 -
गृह मंत्री ने कांग्रेस पर हमला बोला, कहा-…
December 19, 2024 -
महाकुम्भ-2025 के ऐतिहासिक आयोजन के लिए उत्तर प्रदेश…
December 16, 2024 -
राहुल गांधी का यूपी पुलिस पर संविधान उल्लंघन…
December 4, 2024 -
आक्रोश सभा का आयोजन: हिन्दू रक्षा समिति हरदोई…
December 3, 2024 -
कोलंबो, श्रीलंका में अरविंद चित्रांश की पुस्तक ‘गौरवशाली…
December 1, 2024 -
जनसत्ता दल के एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह हिरासत…
November 29, 2024 -
संभल में शाही मस्जिद पर बवाल के बाद…
November 29, 2024 -
दिल्ली अपराधों की राजधानी बन गई है: संजय…
November 29, 2024 -
प्रियंका गांधी का संसद में शपथ ग्रहण, मल्लिकार्जुन…
November 28, 2024 -
‘एक है तो सेफ है’ के नारे से…
November 26, 2024 -
सुप्रीम कोर्ट ने चुनावों में फिजिकल बैलेट सिस्टम…
November 26, 2024 -
संविधान दिवस: भारतीय संविधान और लोकतंत्र का उत्सव
November 26, 2024 -
राहुल गांधी और खड़गे ने शक्ति स्थल पहुंचकर…
November 19, 2024 -
प्रयागराज : PCS प्री टलने की औपचारिक सूचना…
October 17, 2024 -
प्रदेश में विद्युत उर्जा के क्षेत्र में हो…
September 16, 2024 -
लखनऊ-बालामऊ के बीच ओएचई लाइन हुई ब्लास्ट, ट्रेनें…
September 11, 2024 -
केरल के आपदा पीडि़तों के लिए भेजी सहायता…
September 5, 2024 -
पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता:…
September 1, 2024 -
प्रधानमंत्री आवास बांटने में पूरे देश में यूपी…
September 1, 2024 -
प्रधानमंत्री को दी उर्जा विभाग में चल रहे…
September 1, 2024 -
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन नई वंदे भारत…
August 31, 2024 -
अटल जी का जीवन राजनीति के लिए प्रेरणादायक
August 17, 2024 -
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को किया नमन
August 16, 2024 -
संतोष कुमार गंगवार झारखंड व गुलाब चंद्र पंजाब…
July 28, 2024 -
विवादित टिप्पणी पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कोर्ट…
July 26, 2024 -
राष्ट्रीय ध्वज को उचित तरीके से फहराएंः अवर…
July 26, 2024 -
दुबई में फंसे दो लोगों को मिली मदद
July 25, 2024 -
न्यायालयों में भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा लगे
July 19, 2024 -
ट्रेन हादसाः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए त्वरित…
July 18, 2024 -
कार्यशाला में विज्ञान में दक्ष होंगे छात्र
July 18, 2024 -
आगरा में धार्मिक पर्यटन को दिया जाए बढ़ावा
July 18, 2024 -
महाप्रबंधक ने उत्तरी रेलवे की समीक्षा, सुरक्षा और…
July 16, 2024 -
नमो ड्रोन योजना के तहत नमो ड्रोन दीदी…
July 13, 2024 -
प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने…
July 11, 2024 -
केनरा बैंक की नई शाखा का उदघाटन
June 29, 2024 -
राज्यमंत्री भारत सरकार जितिन प्रसाद ने ‘वीएलई संवाद’…
June 23, 2024 -
“लोगों के जीवन में बड़े बदलाव के लिए…
June 22, 2024 -
लखनऊ : मंडलायुक्त ने सीजी सिटी स्थित संस्कृति…
June 21, 2024 -
दिल्ली : नितिन गडकरी के निजी सचिव बने…
June 20, 2024 -
मलिहाबाद : हाजी कलीमुल्लाह ने, एक ही पेड़…
June 18, 2024 -
लखनऊ : 17 जून को मनाई जाएगी बकरीद,…
June 15, 2024 -
अयोध्या : राम मंदिर को उड़ाने की धमकी…
June 14, 2024 -
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के कारागारों का, किया…
June 13, 2024 -
हनुमान जी के आशीर्वाद से आप सब लोगों…
May 11, 2024 -
अयोध्या : राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए…
December 29, 2023 -
ज्ञानवापी मामले में मुस्लिम पक्ष को झटका –…
December 19, 2023 -
लखनऊ की मैं नहीं ‘हम’ की भावना की…
December 12, 2023 -
MP : भोपाल में 11 दिसंबर को होगी…
December 9, 2023 -
RAMPUR : मोदी के करिश्मे के गणित ने…
December 8, 2023 -
न्यू फरक्का एक्सप्रेस की 6 बोगियां पटरी से…
September 2, 2023 -
18 में मायके से और 31 में ससुराल…
September 19, 2021
















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































