राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क
कुकरा खीरी। अघोषित बिजली कटौती पर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी भडक़ गए। उन्होंने विरोध प्रदर्शन करते हुए अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा।
भाकियू चढ़ूनी के जिलाध्यक्ष बलकार सिंह के नेतृत्व में बांकेगंज उपखंड क्षेत्र के तमाम किसान बिजलीघर पहुंचे। यहां पर उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि बिजली कटौती होने से फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही हैै। तार डालने के लिए सडक़ किनारे खोदाई कर दी गई है। यह मिट्टïी सडक़ पर आने से राहगीरों का निकलना दुश्वार हो गया है। मानक को ताक पर रखकर सडक़ किनारे बिजली के पोल लगा दिए गए हैं। जो राहगीरों के लिए खतरा बने हुए हैं। प्रदर्शन करने के बाद सभी ने अधिशासी अभियंता को मांगों के निस्तारण के लिए ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर अमनदीप सिंह, हरजीत सिंह, गुरूविंदर सिंह, महेश वर्मा, उत्तम यादव, रेशम सिंह, दिलबाग सिंह, मस्तान सिंह, लवकुश कुमार, अंग्रेज सिंह, निशान सिंह, गुलाब सिंह, अमृतपाल सिंह, जसविंदर सिंह और सुखविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।

















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































