राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूट नेटवर्क
हरदोई। शाहाबाद क्षेत्र में आधार कार्ड बनवाने के लिए उपभोक्ताओं को भटकना पड़ रहा है। सुबह से लाइन में लगने के बाद भी यह तयह नहीं है कि कार्ड बन पाएगा या नहीं। कुछ तो कई-कई दिन चक्कर काटने के बाद भी कार्ड नहीं बनवा पा रहे हैं।
आज आधार कार्ड व्यक्ति की सबसे महत्वपूर्ण पहचना है। अगर कोई भी सरकारी या फिर प्राइवेट काम होता है तो आधार कार्ड लगाना जरूरी है। अब बैंक, डाकघर या फिर कुछ चुनिंदा स्थानों पर ही आधार कार्ड बन रहे हैं। जिस कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। शाहाबाद बस स्टैंड स्थित आयुर्वेद ग्रामीण बैंक में आधार कार्ड बन रहे हैं। यहां पर कर्मचारियों की मनमानी के कारण लोगों को काफी परेशानी होती है। 100 रुपये देने के बाद भी उनको कई-कई दिन तक चक्कर काटने पड़ते हैं। कई बार प्रिंट खराब होने से भी उपभोक्ताओं को परेशानी होती है। इसके बाद भी जिम्मेदार कोई सुध नहीं ले रहे हैं।