• July 22, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

हरदोई ; गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर नारायण सेवा समूह द्वारा वस्त्र वितरण किया गया। इस मौके प्रणाम नारायण सेवा समूह के सदस्यों ने विभिन्न क्षेत्र से आये हुए जरूरतमंद लोगों को उनकी जरूरत के हिसाब से साड़ी, शर्ट पैंट, कुर्ता पैजामा, सूट आदि वितरित किये गये।


 समूह के पदाधिकारी डॉ जय राम गुप्ता व प्रियम मिश्रा ने बताया पिछले 15 वर्ष से नारायण सेवा समूह एक भंडारा और एक वस्त्र वितरण का कार्यक्रम कर रहा है। इस साल अप्रैल से नारायण सेवा समूह ने 200 से 300 लोगों को जलेबी, समोसा और कालाजाम समेत हर माह अलग-अलग चीजों का वितरण किया जा रहा है। इस मौके पर सुमेर सिंह चन्द्र, प्रकाश त्रिपाठी, राजीव दीक्षित, तारकनाथ शर्मा, रमेश गुप्ता, मनमोहन सिंह, जय शंकर मिश्रा, नितिन मिश्रा, संजय मिश्रा, राम स्नेही द्विवेदी रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *