• September 2, 2024
  • kamalkumar
  • 0

 राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

कछौना-हरदोर्ई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सोमवार को ब्लॉक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनको कर्मचारी गैरहाजिर मिले। कई भवन काफी क्षतिग्रस्त हालत में मिले। जिस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए गैरहाजिर कर्मियों का वेतन काटने के निर्देश दिए। 


निरीक्षण के दौरान पशुपालन विभाग में बिना बायोमेट्रिक मशीन के कर्मचारियों की उपस्थिति लगती मिली। ब्लॉक कार्यालय में अधिकांश कर्मचारी नदारद मिले। डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने एडीओ से पीएम आवास पात्रता सूची की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान ब्लॉक कार्यालय में बना सभागार क्षतिग्रस्त मिला। लाखों रुपये खर्च होने के बाद यह दशा देखकर वह नाराज हो गए। जिस पर खंड विकास अधिकारी ने बंदरों द्वारा क्षतिग्रस्त करने की बात कही। परिसर में पेयजल हेतु इंडिया मार्का नल खराब मिला। इसके अलावा वहां पर गंदगी पसरी मिली। ट्री गार्ड भी टूटे मिले। जिस पर उन्होंने सभी की फटकार लगाई। चेतावनी दी कि बंदरों द्वारा क्षतिग्रस्त करने का बहाना नहीं चलेगा, व्यवस्थाएं सही करें। वहीं गैरहाजिर कर्मियों का वेतन काटने के आदेश दिए। 



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *