राष्टï्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।
कुकरा खीरी। कुकरा-बांकेगंज मार्ग पर शुक्रवार की सुबह एक बार फिर हमलावर बाघिन तीन शावकों के साथ सड़क पर चहल-कदमी करती नजर आई। बीच सड़क बाघिन को देखकर राहगीर दहशत में आ गए। दूर से खड़े होकर सभी नजारा देखने लगे। जिस कारण यातायात भी बाधित हो गया। इसके बाद बाघिन शावकों के साथ जंगल की ओर चली गई।
क्षेत्र के वन रेंज मैला
नी व गोला वन रेंज के मध्य कुकरा बांकेगंज मार्ग का यह मामला है। क्षेत्र में बाघ का आतंक कम नहीं हो रहा है। आए दिन कहीं पर यह जंगली जानवर नजर आ जाता है। जिससे लोग दहशत में हैं। कुछ दिन पहले माल गोदाम के पास बाघ दिखा था। 30 सितंबर को बांकेगंज निवासी करन सिंह और उनके साथी ने बाघ को देखा। वह अपनी गाड़ी से इसी रोड से निकल रहे थे। लोहिया पुल से झाडय़िों के पास बाघ खड़ा था। 26 अगस्त व 29 सितंबर को भी अलग-अलग क्षेत्र में बाघ नजर आया था। कई बार आदमखोर हो चुका बाघ ग्रामीणों पर हमला भी कर चुका है। अब शुक्रवार की सुबह कुकरा-बांकेगंज मार्ग पर शावकों के साथ बाघिन के नजर आने पर लोग दहशत में हैं। इस दौरान काफी देर तक सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
गोला वन रेंजर संजीव तिवारी ने बताया कि बाघ की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। यह बाघ जंगल से निकलकर कभी मैलानी वन रेंज में जाता है तो कभी गोला वन रेंज में प्रवेश करता है। इस मार्ग पर बाघ का खतरा बरकरार है, इसलिए ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभागीय स्टाफ को मौके पर भेजा गय











































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































