• July 25, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

हरदोई। जिला जज राजकुमार सिंह, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने राजकीय संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि बच्चों को रचनात्मक कार्यों में लगाया जाये। 


उन्होंने बच्चों से खाने व खेलने आदि की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली। पुस्तकालय के निरीक्षण के दौरान बच्चे पुस्तक पढ़ते व कैरम आदि खेल खेलते मिले। रसोई के निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिए बच्चों को प्रतिदिन के मेंन्यू के अनुसार मानक भोजन उपलब्ध कराया जाये। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय निगम व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *