• July 20, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

बुलंदशहर/गाजियाबाद ; प्रदेश के दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महाभियान एक पेड़ मां के नाम जन अभियान तहत वृहद पौधारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने बुलंदशहर और गाजियाबाद में प्रभारी मंत्री के रूप में पौधरोपण किया। 


इस दौरान मंत्री नरेंद्र कश्यप् ने कहा कि वृक्ष हमारे पर्यावरण का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इनका संरक्षण हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। पेड़ न केवल हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि पर्यावरण को संतुलित रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने इस महाभियान में हर नागरिक से भाग लेते हुए कम से कम एक पौधा लगाने की अपील की। इस कार्यक्रम में स्थानीय प्रशासन, स्कूली बच्चे, सामाजिक संगठनों और क्षेत्रीय निवासियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *