• July 24, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

बस्ती ; श्री शिव पार्वती आध्यत्मिक सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने न्यायालयों में भगवान चित्रगुप्त की मूर्ति स्थापित कराने की मांग की है। 



प्रधानमंत्री को संबोधित जारी पत्र में ट्रस्ट के अध्यक्ष इंद्रभान सक्सेना ने  कहा है कि अन्तर्राष्ट्रीय कायस्थ वाहिनी के वाहिनी प्रमुख पंकज भैया कायस्थ की मांग से सहमत होते हुए इस मांग का समर्थन भी करते हैं। भारतीय संस्कृति के अनुसार, न्याय के देवता भगवान चित्रगुप्त ही हैं। उनके पास सभी जीवों के कर्मों का लेखा-जोखा होता है। 1 जुलाई को भारत सरकार ने न्यायालय की न्याय प्रणाली में कुछ धाराओं और नामों को इस आशय के साथ परिवर्तित किया था कि उनसे गुलामी के समय से चली आ रही अवधारणा बदल जाए।जसपाल सिंह ने कहा कि  न्यायालय में रोमन देवी जस्टिशिया की मूर्ति आज भी प्रतीक के रूप में विराजमान है। उन्होंने सनातन संस्कृति को स्थापित करने हेतु न्यायालयों में भगवान चित्रगुप्त की मूर्ति स्थापित करवाने की मांग की है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *