राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क
धौरहरा, लखीमपुर खीरी: गुरुवार को शव रखकर प्रदर्शन करते हुए परिजनों ने ईसानगर पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाया। मामला धुंधा कला गांव का है, जहां 20 वर्षीय संजय राजपूत पांच दिन पहले खेतों में तार लगाने गए थे, और अचानक लापता हो गए थे। बुधवार को उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में घाघरा नदी के पास गन्ने के खेत में पेड़ से लटका हुआ मिला।
शव मिलने के बाद, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को शव उतारने नहीं दिया। करीब दो घंटे तक पुलिस और ग्रामीणों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। इसके बाद, क्षेत्राधिकारी पी पी सिंह और थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने समझाकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद, परिजन फिर से उग्र हो गए और ईसानगर पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दिया। करीब दो घंटे तक यातायात ठप रहा। पुलिस द्वारा समझाने पर, परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी का वादा किया और शव को दफनाने का फैसला लिया। पुलिस सुरक्षा में शव को मिट्टी में दफनाया गया।