राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।
सुल्तानपुर। नेता प्रतिपक्ष व सांसद राहुल गांधी ने लोको पायलट्स की परेशानी उठाते हुए केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि अगर इन पायलटस को आराम व सुविधाएं मिले तो काफी हद तक रेल हादसों को रोका जा सकता है।
शुक्रवार को राहुल गांधी ने सुल्तानपुर में लोकोे पायलट्स से मुलाकात की। उन्होंने उनकी समस्याओं को सुना। मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी ली। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि अगर लोको पायलट्स को सुविधाएं और आराम मिले तो हादसों को रोका जा सकता है। रेलवे की सुरक्षा के लिए यह जरूरी है। आज यह पायलट्स मुश्किल हालात में काम करने के लिए मजबूर हैं। केंद्र सरकार इनके लिए कोई पहल नहीं कर रही है। जबकि यह रेलवे की रीढ़ हैं। उन्होंने पायलट्स को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे। बताते चलें कि इससे पहले भी राहुल गांधी उनकी समस्या को प्रमुखता से उठा चुके हैं।

















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































