राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।
बांदा। स्टेशन रोड़ पर खाटू श्यामजी सेवा मंडल के पदाधिकारियों ने कांवड़ यात्रियों को शर्बत पिलाकर रवाना किया। इस दौरान शिव भजनों पर कांवड़िये जमकर झूमे।
नगर में शुक्रवार को विशाल कांवड़ यात्रा गाजे बाजे के साथ धूमधाम के साथ निकाली गई। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। कांवड़ यात्रा में वाहनों पर सवार कांवडिये बम-बम भोले के जयकारों के साथ अबीर गुलाल उड़ा रहे थे। कुछ कांवड़िये भक्ति गीतों पर नृत्य भी कर रहे थे। यात्रा में लोग तिरंगा भी लहरा रहे थे। कांवड़ यात्रा को देखने के लिए बाजार में सड़क के दोनों ओर जगह-जगह महिलाओं, पुरुषों व बच्चों की भीड़ लगी रही। जगह- जगह कांवड़ यात्रा पर पुष्पों की वर्षा की गई। वामदेव कांवड़िया समिति गुप के अध्यक्ष प्रेम गुप्ता की अगुवाई में 400 कांवड़िये पैदल निकले। यात्रा न8े शहर से निकल कर स्टेशन टेन द्वारा चित्रकूट के लिए प्रस्थान किया। वहीं से गंगा जल लाकर वापस चित्रकूट से पैदल से नंगे यात्रा करके सोमवार को वामदेव मंदिर में शिव जलाभिषेक करेंगे। इससे पहले अलीगंज स्थित एक मकान में प्रेम आहूजा एवं उनके सहयोगियों द्वारा कांवड़ियों को प्रसाद बांटा गया । इस मौके पर बजरंग दल जिला अध्यक्ष चंद्रमोहन बेदी, अमित सेठ भोलू, नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासु, खाटूश्यामजी सदस्य पप्पू भाइया, वीरेंद्र, मोंटू, राकेश, जीतू, अमित गुप्ता, राजकुमार राज, मनोज जैन, मनोज रैकवार, रजत सेठ अंकित बासु, कल्लू राजपूत, मंगल सिंह, संतोष सोनी, शंकर आहूजा,आकाश धुरिया, सागर गोयल, पुत्तन तिवारी, अंशुल, अनिल सोनी, अनुज, रामप्रकाश सोनी आदि मौजूद रहे।