• August 25, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क। 

नैमिषारण्य-सीतापुर। गोमती नदी में नहाते वक्त युवक डूब गया। प्रधान पुजारी की जब नजर पड़ी तो उन्होंने स्टीमर के जरिए किसी तरह से बचाया। 


बाराबंकी जनपद के यदुवंश नगर निवासी गोविंद नैमिषारण्य दर्शन करने आये थे। राजघाट पर सुबह 8 बजे गोमती में स्नान करने लगे। अचानक वह गहरे पानी में चले गए। बचाव के लिए शोर मचाया तो राजघाट के प्रधान पुजारी कृष्ण कुमार दीक्षित की नजर पड़ी। उन्होंने तुरंत कुछ कर्मचारियों को उसे बचाने के लिए स्टीमर से भेजा। कर्मचारियों ने किसी तरह से उसे बचा लिया। प्रधान पुजारी ने बताया कि पहले यहां पर दो होमगार्ड तैनात रहते थे लेकिन अब हटा दिए गए हैं। जिस कारण लोग नहाने चले जाते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *