राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क
लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 52 सेकेंड को पूरा शहर एकदम ठहर जाएगा। ठीक 9 बजकर 15 मिनट पर ध्वजारोहण होते ही शहर का ट्रैफिक पूरी तरह से रोक दिया जाएगा। शहर के सभी चौराहों पर 52 सेकेंड के लिए रेड सिग्नल हो जाएगा।
इसकी जानकारी देते हुए डीएम सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि अमृत महोत्सव के इस अवसर पर सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधानभवन पर ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद पूरे शहर में एक साथ राष्ट्रगान होगा। प्रातः 09ः15 बजे 52 सेकेण्ड के लिये पूरा शहर थम जायेगा। इस दौराना शहर के सभी चौराहों पर एक साथ रेड सिग्नल होगा। इसके लिये 5 मिनट पूर्व सायरन बजाया जायेगा। राष्ट्रगान का प्रसारण सम्पूर्ण शहर में एलईडी स्क्रीन, पब्लिक अनांउसमेंट सिस्टम व स्मार्ट सिटी में लगे आईटीएमएस के जरिये होगा। पुलिस विभाग द्वारा शहर के प्रत्येक चौराहे पर एक नोडल अधिकारी नामित किया गया है। एक मिनट पूर्व यातायात रोक दिया जायेगा तथा राष्ट्रगान के उपरान्त पुनः सुचारू यातायात प्रारम्भ कर दिया जायेगा।

















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































