• September 16, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क। 

हरदोर्ई। कस्बे के किदवईनगर पूर्वी स्थित नमो-नमो मोर्चा कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश संगठन महामंत्री नितेश सिंह राणा पहुंचे। बैठक का शुभारंभ उन्होंने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के लिए अच्छी खबर है कि अभी तक नमो-नमो मोर्चा करीब 24 प्रांतों में अपनी जड़ें फैला चुका है। 


मोर्चा भारत सरकार की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने का काम कर रहा है। इतना ही नहीं कार्यकर्ता जरूरतमंदों को इन योजनाओं का लाभ भी दिला रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने नए लोगों को जोड़कर जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया। इस मौकेराकेश कुमार सिंह प्रदेश मंत्री, मनीष तिवारी प्रदेश प्रवक्ता, रामनरेश आर्य, प्रभाष कुशवाहा अरुण कुशवाहा , प्रसून बाजपेई, शिवम श्रीवास्तव, महेश पाल, ज्ञानी कुमार कुशवाहा, दीप नारायण शुक्ला , धर्मपाल यादव, शिवाकांत मिश्रा, संजीव प्रजापति, प्रेम कुमार शर्मा, रवि शंकर अवस्थी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शिखा शुक्ला, सरिता, रोली, प्रीति देवी और अजय कुमार आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *