राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क
शाहजहांपुर: नगर पालिका परिषद जलालाबाद के वार्ड सरदार नगर में हुए उपचुनाव में विजेता शब्बी बानो पत्नी आशिफ अली ने शुक्रवार को शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में नगर पालिका परिषद जलालाबाद के चेयरमैन शकील अहमद खां की उपस्थिति में जलालाबाद के उपजिलाधिकारी उत्सव आनंद ने उन्हें गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस कार्यक्रम की व्यवस्था निर्वाचन लिपिक सुशील कुमार गुप्ता ने की, जबकि मंच का संचालन मोहम्मद जीशान ने किया। समारोह में अधिशाषी अधिकारी एच.एन. उपाध्याय, सभासद श्याम बाबू सिंह, सादिक अली खान, करतार सिंह, कौशल दीक्षित, सोनू भारद्वाज, शकील खान फाजिल, परवेज, खलील, फैसल, लिपिक अवधेश सिंह, नितिन शर्मा, साहिल, राममोहन, अनवार, नितेश कटियार, अजीत श्रीवास्तव, सुधीर, प्रतीक शुक्ला, मोहिन सहित समस्त स्टाफ ने शिरकत की। शब्बी बानो ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने का संकल्प लिया और नगर के विकास में योगदान देने की प्रतिबद्धता जताई।

















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































