
राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ । आज यानी की 18 अगस्त को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना 66वां जन्मदिन मना रही हैं। केंद्र सरकार में वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालने वाली निर्मला सीतारमण का राजनीतिक जीवन उपलब्धियों के साथ चुनौतियों से भरा रहा है। निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री के रूप में भारत की पहली पूर्णकालिक महिला मंत्री हैं। निर्मला सीतारमण ने कई महत्वपूर्ण आर्थिक सुधारों का समर्थन किया। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…
जन्म और शिक्षा
तमिलनाडु के मुदैर में 18 अगस्त 1959 को निर्मला सीतारमण का जन्म हुआ था। उन्होंने तिरुचिरापल्ली के सीतालक्ष्मी रामास्वामी कॉलेज से अर्थशास्त्र में स्नातक किया। फिर उन्होंने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की।
सियासी सफर
वैश्विक आर्थिक मुद्दों में निर्मला सीतारमण की गहरी रुचि रही और शैक्षणिक पृष्ठभूमि ने उनको अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाई। राजनीति में आने से पहले वह कॉर्पोरेट क्षेत्र में सफल पेशेवर के तौर पर अपनी छाप छोड़ी। फिर साल 2006 में उन्होंने भाजपा के साथ अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की। निर्मला सीतारमण अपने तार्किक संवाद और वाकपटुता के बल पर पार्टी में लोकप्रियता हासिल की। जिसके बाद उनको भाजपा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया और प्रवक्ता की अहम जिम्मेदारी भी सौंपी।
पहले कार्यकाल में बनीं मंत्री
मीडिया मंचों पर निर्मला सीतारमण ने दमदार तरीके से पार्टी का पक्ष रखा और विपक्ष में रहते हुए यूपीए सरकार की नीतिगत कमियों और आर्थिक विफलताओं को भी उजागर किया। साल 2014 में वह पहली बार मंत्रिमंडल में शामिल हुईं। उन्होंने अपने पहले कार्यकाल में वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की स्वतंत्र प्रभारी रहीं। इसके अलावा निर्मला सीतारमण ने जीएसटी और नोटबंदी जैसे बड़े आर्थिक फैसलों का भी समर्थन किया।
रक्षामंत्री
साल 2017 में निर्मला सीतारमण भारत की पहली पूर्णकालिक महिला रक्षामंत्री बनकर इतिहास रचा। इस दौरान सीतारमण ने डोकलाम जैसे संकटों में सरकार के लिए अहम भूमिका निभाई। इसके साथ ही वह सुखोई-30 एमकेआई में उड़ान भरने वाली देश की पहली रक्षामंत्री बनीं।
लगातार 8 बार पेश किया बजट
वित्त मंत्री के रूप में निर्मला सीतारमण ने लगातार 8 बार बजट पेश करके नया कीर्तिमान स्थापित किया। साउथ ब्लॉक में निर्मला सीतारमण की मौजूदगी उनको देश की सबसे प्रभावशाली महिला नेताओं में से एक बनाती है। उनकी कार्यशैली का मूलमंत्र सादगी और समर्पण के साथ सरकार के एजेंडे को लागू करना है।