राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।
बांदा। जनता दल यूनाइटेड की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी पटेल ने कमिश्नर को ज्ञापन दिया। जिसमें उन्होंने अशोक लाट पर डीएम द्वारा लगवाए गए ताले को खुलवाने की मांग की।
अपने ज्ञापन में शालिनी पटेल ने कहा कि अशोक स्तंभ का अपना विशेष महत्व है। 12 जुलाई 1966 को तत्कालीन प्रशासन ने निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलवाकर बर्बर नरसंहार किया था। बाद में मारे गए निहत्थे प्रदर्शनकारियों की याद में ऐतिहासिक स्मारक का निर्माण कराया गया था। इसके बाद से न्याय की मांग करने वाले लोग यहां पर आकर धरना-प्रदर्शन करते हैं। ताकि जिम्मेदारों तक उनकी बात पहुंच सके। अब जिला प्रशासन ने हठधर्मिता दिखाते हुए अशोक लाट पर ताला डलवा दिया है। शालिनी सिंह पटेल ने कहा कि अगर प्रशासन ने जल्द ताला नहीं खुलवाया तो वह आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगी।

.jpeg)









































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































