राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क
साण्डी। आदर्श नगर पालिका सभागार मे चेयरमैन राम जी गुप्ता एवं अधिशाषी अधिकारी जय प्रकाश सिंह की अध्यक्षता मे बोर्ड बैठक संपन्न हुई। जिसमें नगर में होने वाले करोड़ों रूपये के विकास कार्यो को मंजूरी दी गई। नगर की प्रकाश व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए एक करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया। वित्तीय वर्ष 2024-25 मे नगर पालिका को शासन द्वारा आदर्श नगर पालिका का दर्जा दिया गया है। जिसके तहत चार करोड़ रुपयों के विकास कार्याे का डीपीआर बनाकर शासन को भेजना है। इसी सम्बन्ध मे उपस्थित सभासदो से सुझाव मांगे गए। सभासद राज किशोर अग्निहोत्री एवं गौरव गुप्ता द्वारा पिछली बैठक मे दी गयी कार्य योजना के बारे मे जानकारी मांगी गई। जिसका जवाब देते हुए पालिका अध्यक्ष ने बताया पिछली कार्य योजना का स्टीमेट बनवा कर शासन को भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू करा दिया जायेगा।
स्वीकृत एक करोड़ रुपये से नगर की प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। ईओ जयप्रकाश ने सभासदो को जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री नगरोदय योजना के अंतर्गत पांच करोड़ का प्रस्ताव बनाया गया। जिसमे खिड़कियां ट्यूबवेल मे बारात घर निर्माण इंदिरा पार्क का सौन्दर्यीयकरण जैसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव शासन को भेजे जा रहे हैं। इस बैठक मे सबसे ज्वलंत मुद्दा ठंडी सड़क तालाब का रहा। जिसे कुछ लोगो द्वारा पाटकर प्लाटिंग करने की कोशिश की गई थी। यह मामला हाईकोर्ट में चल रहा है। महिला सभासद नाहिद वेगम ने इस मामले को जोर शोर से उठाने पर ईओ ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद उक्त तालाब राजस्व अभिलेखों मे दर्ज हो गया हैै। नगर पालिका के भेजे गए प्रस्ताव पर स्वीकृत हुए 39 लाख 90 हजार के सापेक्ष प्रथम चरण के लिए 20 लाख की धन राशि प्राप्त हो चुकी हैै। राजस्व विभाग द्वारा सीमांकन कराने के बाद कार्य शुरू करा दिया जायेगा 1करोड़ 75 लाख रूपये 15 वाँ वित्त, और पंडित दीनदयाल उपाध्याय से 4 करोड़ रूपये शासन द्वारा स्वीकृत हुआ है। जिसमे ईदगाह रोड का निर्माण भी कराया जायेगा। एक करोड़ से मलिन बस्ती वार्ड नं 1,2,3,4 मे कच्ची सड़को का निर्माण कराया जायेगा। वार्ड नं 19 और 24 मे एकादशा स्थल का निर्माण कराया जायेगा। वार्ड नं 13 मे दो सड़को का निर्माण कराये जाने का प्रस्ताव सभासद शहनाज बानो द्वारा रखा गया। पुराना डीजल भुगतान कराये जाने के लिए पांच सभासदो (गौरव गुप्ता राजकिशोर अग्निहोत्री मुफीद बजरंग बली पियूष पाठक) की समिति का गठन किया गया। सांडी महोत्सव मनाये जाने के लिए 10 लाख रूपये पालिका द्वारा स्वीकृत किये जाने का प्रस्ताव रखा गया। जिसे सभासदों ने स्वीकृति दे दी।